विरोध करने पर पोते को भी चाकू मारकर किया था जख्मी
खूनी खेल खेलने वाला कातिल घटना में इस्तेमाल चाकू सहित गिरफ्तार
ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र में शनिवार को मोटरसाइकिल टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की हत्या आम आदमी नहीं बल्कि लखीमपुर-खीरी का हिस्ट्रीशीटर राजकुमार ने की थी। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र की टीम ने रविवार को सर्विलांस टीम की मदद से कातिल को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।
सनद रहे कि शनिवार को मड़ियांव क्षेत्र स्थित भरत नगर निवासी नगर निगम से सेवानिवृत्त 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी को अपने पोते संकल्प तिवारी के साथ बिजली की बिल जमा करने के बाद वापस लौट रहे थे कि कृष्ण लोक कॉलोनी के सामने देशी शराब ठेके के पास एक शख्स से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई थी। टक्कर लगने के बाद बौखलाए व्यक्ति ने ताबड़तोड़ चाकू से वारकर बुजुर्ग मगन तिवारी को मौत की नींद सुला दिया था, जबकि उनके पोते संकल्प तिवारी को गंभीर रूप घायल कर मौके से भाग निकला था।
दिनदहाड़े हुई घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र के मुताबिक मामले को गंभीरता से लेते हुए गहनता से छानबीन की गई तो पता चला कि इस घटना को अंजाम किसी आम आदमी नहीं बल्कि लखीमपुर-खीरी जिले का हिस्ट्रीशीटर राजकुमार ने दिया था।
इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र की टीम में शामिल उपनिरीक्षक अमित साहू, उपनिरीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राजदीप चौधरी, हेड कांस्टेबल गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल रवीश कुमार, कांस्टेबल मंजेश कुमार, कांस्टेबल सचिन दुबे, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल राम सिंह राणा, व कांस्टेबल मयंक कुमार ने सर्विलांस टीम की मदद कातिल लखीमपुर-खीरी जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित ईदगाह राजगढ़ निवासी राजकुमार पुत्र श्री राम को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर गहनता से जांच पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी राजकुमार लखीमपुर-खीरी का हिस्ट्रीशीटर है वर्ष 2019 में संगीन वारदातों के मामले आठ साल से फरार चल रहा था और इसके खिलाफ कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।





