September 18, 2026 6:52 am

मड़ियांव: असली पैकिंग, नकली पान मसाला 

अलग-अलग कंपनियों के नाम से नकली पान-मसाला तैयार कर बाजारों में बेच रहे थे 

सिकरवार चौराहे के पास एक मकान बन रहा था नकली पान-मसाला 

दो आरोपी गिरफ्तार, नकली 39.5 किलो तैयार मसाला, 5.5 किलो खुला तंबाकू, 600 ग्राम कत्था चुना व भारी मात्रा में रेपर बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। असली कंपनियों का रेपर लगाकर पान-मसाला तैयार कर बाजारों में सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र की टीम ने रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग कमला पसंद, राजश्री, गोल्ड मोहर, विमल सहित अलग-अलग कंपनियों के रेपर तैयार कर नकली पान-मसाला भरकर बाजारों में असली दामों में बेचते थे।

पुलिस को इनके पास से मिलावटी नकली 39.5 किलो तैयार मसाला, 5.5 किलो खुला तंबाकू, 600 ग्राम कत्था चुना पाउडर व भारी मात्रा में रेपर बरामद हुए हैं।

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में कुछ लोग नकली पान-मसाला तैयार कर असली कंपनियों का रेपर लगाकर बाजारों में धड़ल्ले से बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सिकरवार चौराहे के पास स्थित एक मकान में दो लोग अलग-अलग कंपनियों के नाम से नकली पान-मसाला तैयार कर पैकिंग कर रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त मकान में छापेमारी कर मौके से दो लोगों को दबोच लिया।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के देहली महराजगंज निवासी 45 वर्षीय पिंटू गुप्ता पुत्र मोतीलाल गुप्ता व दुसरे ने उपरोक्त निवासी 30 वर्षीय पवन साहू पुत्र पूर्णमासी साहू बताया। बताया गया कि यह लोग असली कंपनियों के जैसे कि राजश्री, कमला पसंद ब्रांड मसाला का रेपर लगाकर बाजारों में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!