September 18, 2026 6:56 am

कैसरबाग: महंगी कार चोरी कर चोरी करने वाला चोर चेकिंग के दौरान धरा गया

पुलिस को कार के भीतर से सोने की अंगुठी, कान की बाली, झुमके, एक कैमरा व नीले रंग का झोला बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आर्थिक तंगी से गुजर रहे एक युवक को मेहनत-मजदूरी करना नहीं सूझा और वह चोरी की कार चोरी कर चोरी जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देकर अपराध के दलदल में फंस गया। कैसरबाग पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान उसे दबोचा तो पुलिस वाले भी दंग रह गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात मिले।
इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी शुएब उर्फ रेहान पुत्र स्व कलीम बहराइच जिले के थाना दरगाह शरीफ व हाल पता बाराबंकी जिले का रहने वाला है।
पूछताछ में बताया कि वह घरों में रंगाई-पुताई का काम करता है और उसके पिता का देहांत हो चुका है। मां घरों में काम करती है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर वह अपराध के दलदल में कूदने की बात स्वीकार किया है।
नौ सितंबर 2026 को कैसरबाग क्षेत्र स्थित सलेमपुर हाउस निवासी सैयद आरिफ हुसैन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी आई-10कार चोरी हो गई है।
पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज मामले की छानबीन कर रही थी कि रविवार को चेकिंग के दौरान उपरोक्त नंबर की कार आती दिखाई दी तो पुलिस टीम उसके रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रफ्तार बढ़ाते हुए भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम घेरेबंदी कर कार सहित उसे दबोच लिया।
उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के पास से तलाशी के दौरान मोबाइल फोन व नकदी के अलावा कार की तलाशी ली गई तो उसमें से सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!