September 18, 2026 6:51 am

स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा: मानव विकास सेवा संस्थान ने 180 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का किया हेपेटाइटिस बी टीकाकरण

राजधानी लखनऊ। (संवाददाता) मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा विगत 18 सालों से हेपेटाइटिस बी का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिससे लिवर की असाध्य बीमारियों से बचाव होता है।

जिसमें सर्वप्रथम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को लगाना जरूरी है क्योंकि यह लगातार संक्रमित व्यक्ति के रक्त संपर्क से होता जिससे बचाव के लिए फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर को लगाना जरूरी है।

इसी कड़ी में लोहिया हॉस्पिटल के 125 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारीयो और चरक हॉस्पिटल दुबग्गा मे 55 सफाई कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया। संस्था द्वारा कुल 180 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

जिसमें डॉ. डी.एस मिश्रा, रवि यादव, नर्सिंग स्टॉप आरती का सहयोग रहा।
मानव विकास सेवा संस्थान स्वास्थ्य सेवा से जुड़कर अच्छा सहयोग प्रदान कर रही है जिससे समाज में लोग जागरूक हो रहे हैं और खुद ही वैक्सीनेशन करने के लिए तत्पर हैं यह लगातार संस्था का ही प्रयास है जिसे आज यह देखने को मिला है।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!