September 18, 2026 6:52 am

मोहनलालगंज में हत्या, बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव, व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी 

नहर किनारे स्थित पुल के नीचे पड़ा लकड़ी का बक्सा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव निगोहां सीमा पर नहर किनारे पुल के नीचे लकड़ी के बक्से के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति की नाक व मुंह से खून निकल रहा था, जबकि शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान बताए जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की कहीं और जगह जान लेने के बाद हत्यारे बक्से में भरकर यहां फेंककर भाग निकले। पुलिस ने आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहनलालगंज – निगोहां सीमा पर नहर किनारे स्थित पुल के नीचे बुधवार को एक लड़की का बक्सा देख आसपास के रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लावारिस बक्सा पड़े होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बक्से को खुलवाकर देखा तो दंग रह गई। उसमें हत्या कर एक व्यक्ति की लाश थी। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की कहीं और जगह पर जान लेने के बाद कातिलों ने शव यहां फेंक कर भाग निकले। जिस तरह से उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर फेंका गया इससे यही लग रहा है कि कोई किसी बात को लेकर गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया है। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!