लखनऊ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को प्रातः 9 बजे सेवा दिवस के रूप में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट लखनऊ में गोमती नदी की सफाई, छठ घाट की सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन हेतु अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयों द्वारा श्रमदान कर छठ घाट की सफाई करेंगे तथा 17 सितंबर 2026 को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण भी किया जाएगा।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एक शिल्पिकार एवं भारत के नवनिर्माण के लिए जीवन के 25 साल लगातार देश और समाज की सेवा में राष्ट्र प्रथम संकल्प की भावना से निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस को अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं सेवा दिवस के रूप में सफाई वृक्षारोपण नदियों की सफाई फल वितरण आदि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भव्य और दिव्या आयोजन कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को मनाया जाएगा।
इस अवसर पर हमारे अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामयतन यादव जी राष्ट्रीय महामंत्री श्री मनोज सिंह जी राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय जी ,मनीष पोद्दार जी ,संजय सिंह जी, लोक गायक अवधेश, एसपी चौहान, अंगद राम ओझा, विक्रम कुशवाहा, कपिल देव कुशवाहा, सुनील सिंह, आदि सभी लोग सैकड़ो की संख्या में छठ घाट पर उपस्थित होकर श्रमदान कर साफ सफाई कर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन को मनाएंगे।





