लखनऊ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को प्रातः 9 बजे सेवा एवं स्वच्छता दिवस के रूप में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट लखनऊ में गोमती नदी की सफाई,
छठ घाट की सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन हेतु एक पेड़ मां के नाम मोदी जी के संकल्प को, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयों द्वारा श्रमदान कर छठ घाट की सफाई गोमती नदी की सफाई तथा पर्यावरण को संरक्षण एवं स्वच्छ बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण भी किया गया। तथा माननीय नरेन्द्र मोदी जी के सेवा के 25 साल किये गये कार्यों की चाय पर चर्चा हुई।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एक शिल्पिकार एवं भारत के नवनिर्माण के लिए जीवन के 25 साल लगातार देश और समाज की सेवा में राष्ट्र प्रथम संकल्प की भावना से निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं आगे भी करते रहे इसके लिए छठी मैया से मोदी जी स्वस्थ, दीर्घायु हो आशीर्वाद अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के सभी पदाधिकारियों ने मागां।
हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर भव्य और दिव्य आयोजन अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामयतन यादव जी राष्ट्रीय महामंत्री श्री मनोज सिंह जी राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय जी,मनीष पोद्दार सलाहकार मनोज राय जी, लोक गायक अवधेश, एसपी चौहान, सुरेश कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, कपिल देव कुशवाहा, आदि सभी लोग सैकड़ो की संख्या में छठ घाट पर उपस्थित होकर श्रमदान कर साफ सफाई कर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन को मनाये।





