उन्नाव। (संवाददाता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी अपराध मधुपनाथ मिश्रा भी उपस्थित रहे।




