सीतापुर। जिला प्रशासन, सीतापुर एवं नागरिक सुरक्षा संगठन, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 18 सितंबर 2026, समय सुबह 09:30 बजे, स्थान पी.एन. सहगल इंटर कॉलेज, कनवाखेड़ा, सीतापुर में “आवश्यक सूचना – मॉक एक्सरसाइज 2026” का आयोजन किया गया।
अभ्यास का विषय भूकंप, औद्योगिक दुर्घटना तथा अग्निकांड से बचाव रहा। जिसका मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा तैयारियों का अभ्यास एवं जन-सामान्य में बचाव जागरूकता लाना था। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को घबराए नहीं, सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें का संदेश दिया गया।
इस मॉक ड्रिल में तहसील महोली, ग्राम बरातपुर के नागरिक सुरक्षा सेक्टर वार्डनों की सक्रिय सहभागिता रही।
आपदा मित्र / सेक्टर वार्डन आशीष कुमार, सेक्टर वार्डन आलोक, सेक्टर वार्डन कुलदीप सिंह, सेक्टर वार्डन संदीप, सेक्टर वार्डन भूपेंद्र, सेक्टर वार्डन कुलदीप, सेक्टर वार्डन जीतू मॉक ड्रिल में प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सभी सेक्टर वार्डनों ने मॉक अभ्यास में पूर्ण अनुशासन, सेवा भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ भाग लेकर नागरिक सुरक्षा के “सर्व भूत हिते रत:” के ध्येय को चरितार्थ किया।




