November 6, 2026 5:12 am

गोसाईगंज: गेट ड्यूटी पर टोका तो बाउंसर ने सलाहकार को पीटा, मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित तुलसीयानी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में सलाहकार से मारपीट का मामला सामने आया है।

पीड़ित मनीष कुमार दुबे मूल रूप से कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहन दुबौली गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वह पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट, सुशांत गोल्फ सिटी में रहते हैं और कंपनी में सलाहकार हैं। आरोप है कि शुक्रवार को कार्यालय में तैनात बाउंसर अमित कुमार निवासी रामासरे पुरवा, खरगापुर ड्यूटी छोड़कर घूम रहा था। टोकने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सिर पकड़कर दीवार में लड़ा दिया। शोर सुनकर कर्मचारी आशीष समेत अन्य लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!