मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) रहीमाबाद पुलिस ने जल मिशन के तहत लगे सोलर पैनल के केबल एल टी लाइन बिजली के तार तीन चोरों को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
ज्ञात हो कि शनिवार की रात को लगभग 3:30 बजे जुगराजगंज रेलवे क्रॉसिंग पर के पास पीआरबी गस्त के दौरान तीन संदिग्ध लोग घूमने की जानकारी रहीमाबाद पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया पूछताछ के दौरान उन्होंने ने अपना नाम रवि गौतम पुत्र सुरेश गौतम मोहित गौतम पुत्र मुन्ना गौतम मोनू गौतम उर्फ मधुमेश गौतम पुत्र जगदीश निवासी गण गोपारामऊ थाना माल बताया उन्होंने ने बताया कि गांव तरौना व उमरावमल में जल शक्ति मिशन के तहत लगाई गई पानी की टंकियों में लगे सोलर पैनल के केबिल व एल टी लाइन के तार चोरी किया है उनकी निशानदेही पर कैथुलिया मोड़ के पास झोपड़ी में दो बोरियों में चार एम एम एवं दस एम एम के के ई आई कम्पनी सोलर डी सी केबिल लगभग दो सौ बीस मीटर दस मीटर एच टी लाइन का बिजली का तार बरामद किया इसके अलावा मौके से एक फोल्डेबल वायर कटर प्लास एक मेंटल कटर दो चाकूएक रिंच व एक छोटी आरी बरामद की इसके अलावा यूपी 32 पी एक्स 3771 मोटरसाइकिल हीरो डीलेकस बरामद की इन चोरियां में एक अन्य आरोपी उमेश कुमार पुत्र बच्चा लाल निवासी चंदवारा थाना माल इन चोरियां के अलावा माल में चोरी के मामले में माल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इन आरोपियों पर थाना माल व रहीमाबाद में पहले से ई मुकदमे पंजीकृत है।




