योजनाएं तमाम फिर भी साइबर अपराधियों को का बोलबाला
एक बार फिर ऑपरेशन डिजिटल कवच अभियान के तहत राजधानी पुलिस विश्लेषण कर आम जनता से किया साझा
आईपीएस अफसर किरन यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कोई भी अनजान कॉल आए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी पुलिस नामचीन अपराधियों को पकड़ने में भले ही कामयाब हो रही हो, लेकिन साइबर अपराधी उसे लगातार चुनौती दे रहे हैं। इंटरनेट और मोबाइल के जरिए छेड़छाड़ से लेकर खुद को पुलिस अधिकारी बता डरा-धमकाकर डिजिटल अरेस्ट कर लोगों की गाढ़ी कमाई लूट कर आर्थिक अपराध धड़ल्ले से हो रहे हैं। हाईप्रोफाइल मामलों में तो पुलिस की रूचि भी है, लेकिन आम लोगों की शिकायतों पर सामान्य जांच-पड़ताल न होने से भी इन हाईटेक अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।
साइबर अपराधियों की कारगुजारियां तो आए दिन सामने आ रही हैं। अभी गए दिनों कई रिटायर्ड अफसरों से लेकर अन्य सर्विस वाले बुजुर्गों को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए उनके खातों से उड़ा लिए। इनमें कुछ लोगों का जैसे-तैसे पुलिस ने जालसाजों से उनकी उड़ी हुई रकम को वापस कराया, लेकिन अभी कितने लोग ऐसे हैं जो अपनी रकम वापस लौटने की बाट जोह रहे हैं।
यही नहीं हाईटेक साइबर अपराधियों के हौसलों पर गौर करें हाल ही में साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सौ से अधिक ठगों को गिरफ्तार कर बड़े नेटवर्क का राजफाश किया था। यह लोग कॉल सेंटर संचालित कर देश-विदेश तक के लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट रहे थे।
ऑपरेशन डिजिटल कवच व्हाट्सएप पर बैंकिंग फ्राड के नए-नए तरीका अख्तियार कर लोगों को बना रहे ठगी का शिकार
आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर लखनऊ पुलिस सजगता अपनाते हुए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सजग कर रही है। इसकी रोकथाम और साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए आईपीएस अधिकारी किरन यादव के निर्देश पर लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरुकता अभियान चलाया।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी कोई किसी के मोबाइल पर अनजान कॉल आए इसकी सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दें। आईपीएस अफसर किरन यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराधी आए दिन न नए -नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल आए तो डरने की जरूरत नहीं है लिहाजा इसकी सूचना तुरंत 1930 शिकायत करें।




