November 11, 2026 11:01 pm

28 मार्च को छोहरिया माता मंदिर में 105 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह… महंत – लल्ला बाबा

लखनऊ। (संवाददाता) चिनहट में मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 वां निर्धन बेटियों का सर्वजातीय विवाह छोहरिया माता मंदिर चिनहट में 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को संपन्न होगा जिसमें 105 व और वधू शामिल होगे। इस बड़े आयोजन को लेकर महंत लल्ला बाबा ने अपने सहयोगियों के […]

एंटी करप्शन ने की बड़ी कार्रवाई: घूस लेते तीन घुसखोर गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में इन दिनों घूसखोरी के मामले बढ़ रहे है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मीरजापुर औऱ आजमगढ़ इकाइयों नें अलग-अलग स्थानो पर ट्रैप की कार्रवाई कर तीन लोगो को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मीरजापुर इकाई से दीपक कुमार निवासी ग्राम कोना […]

सुशांत गोल्फ सिटी: नाबालिग बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने वाला गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मनचले ने एक नाबालिग बच्चे के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। विरोध करने पर बेखौफ शोहदे ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के […]

रामनवमी पर्व को लेकर किए गए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त 

राजधानी लखनऊ में पर्व को लेकर किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंध, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात    ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी रामनवमी पर्व पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। किसी तरह का कोई खलल न डाल सके इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बताया जा […]

मोहनलालगंज: फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव 

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा    ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव बुधवार को बक्खा खेड़ा गांव के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में बांस में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर […]

एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर: 42 लाख के अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

इनके पास से 83 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा, एक मारूति कार, दो मोबाइल फोन व 5,240 रुपए की नकदी बरामद    ए अहमद सौदागर लखनऊ। गाजीपुर जिले के अलावा यूपी के अलग-अलग जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ टीम ने भुड़कुड़ा थाने की पुलिस के सहयोग से दो […]

​नगर निकाय निदेशालय में नई कार्यकारिणी का गठन; निदेशक ऋतु सुहास की मौजूदगी में कर्मचारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

राजधानी लखनऊ। (संवाददाता) नगर निकाय निदेशालय में स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीरियल सेवा संघ का 34 वॉ द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निकाय निदेशालय उ०प्र० की निदेशक ऋतु सुहास उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा भवन जवाहर भवन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा मीना सिंह द्वारा की गयी। मंच […]

लखनऊ में अखिलेश यादव का जोरदार इस्तकबाल: ईदगाह से लेकर गलियों तक गूंजा ‘अखिलेश भैया’ का नारा

लखनऊ। ईद-उल-फितर के उल्लासमय माहौल के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का हजारों लोगों ने तहेदिल से जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। ईदगाह में तो हर तरफ बस अखिलेश भैया के नाम का ही नारा लग रहा था। हर तरफ उनके चाहने वाले थे। अखिलेश जी के दिल में […]

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: केमिकल मिलाकर ब्राउन शुगर बनाकर तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अंतरराज्यीय स्तर पर केमिकल मिलाकर ब्राउन शुगर बनाकर ढाबों, होटलों व अन्य समारोहों में सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर मंगलवार को दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की […]

क्राइम ब्रांच व मड़ियांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: फरार चल रहा 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में काफी दिनों से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश सीतापुर के मोहम्मद हलीम क्राइम ब्रांच और मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद हलीम मूल रूप से सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र […]

error: Content is protected !!