महदोईया गांव के पास से पुलिस ने दबोचा
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मासूम बच्चियों एवं महिलाओं के दरिंदगी जैसी संगीन घटनाओं का मामला थम नहीं रहा है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
रहीमाबाद इलाके के एक गांव की रहने वाली नाबालिग को अगवा कर एक युवक ने जबरदस्ती उसके साथ मूंह काला किया। यही नहीं आरोपी ने किसी न बताने के लिए जान से मारने की धमकी तक दे डाला। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर रहीमाबाद के मुताबिक इस मामले आरोपी की तलाश में उनकी टीम जुटी हुई थी कि शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपित महदोईया गांव निवासी 28 वर्षीय गुड्डू रावत कहीं भागने की फिराक में भुईया माता मंदिर मोड़ के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर आरोपी को धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





