August 8, 2026 2:17 am

विश्व सोरायसिस दिवस पर जागरूकता अभियान का आयोजन

लखनऊ। विश्व सोरायसिस दिवस के अवसर पर चर्म रोग विभाग द्वारा रोगी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें डा० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर लखनऊ के निदेशक डॉ० सी०एम० सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० विक्रम सिंह, डीन डा० प्रद्युमन सिंह एव कार्यकारी सचिव डा० सुब्रत चन्द्रा की उपस्थिति में जनमानस को सोरायसिस के बारे में जागरूक करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन निदेशक महोदय के दिशा निर्देशन में किया गया।

जिसमे मुख्य अतिथि डा० स्वास्तिका सुवारिया द्वारा सभागार कक्ष में उपस्थिति जनमानस को सोरायसिस रोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कि गयी साथ ही रोग से बचाव एवं इलाज के बारे में भी बताया गया साथ ही त्वचा रोग विभाग से डॉ. सौम्या अग्रवाल, डॉ.सोनल सिंह, डॉ.केतकी, डॉ.प्रकृति, डॉ.प्रज्ञा मिश्रा, डॉ.पूजा सिंह डॉ.मायुरेस गावस्कर द्वारा सोरायसिस एवं त्वचा रोग से सम्बन्धित अन्य रोग जिससे आम जनमानस हमेशा प्रभावित होता है,उसकी जानकारी प्रदान की गयी।

ये भी पढ़ें…

चंदन हॉस्पिटल, लखनऊ ने विश्व स्ट्रोक दिवस 2025 मनाया – स्ट्रोक के बढ़ते मामलों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर दिया विशेष जोर

कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रकृति शुक्ला द्वारा किया गया साथ ही त्वचा रोग विभाग के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही रोगियों के समस्त देह एवं प्रश्नो का समाधान किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!