टपूकड़ा। डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वाधान में 76 वें गणतंत्र दिवस अंबेडकर नगर मिरचुनी रोड टपूकड़ा में मनाया गया।
मुख्य अतिथि रामनिवास मेघवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी राजस्थान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के ही दिन भारत देश ने संविधान को अंगीकृत किया था। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान है, जो समस्त देश वासियों को न सिर्फ आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर भी देता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजू मेघवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच सदैव प्रयास करता रहेगा।
कार्यक्रम में नंदराम बाबूजी अलवर मामराज आरोडिया अलवर रोहित मेघवाल ब्लॉक अध्यक्ष टपूकड़ा डॉ अंबेडकर सामाजिक एकता मंच ने बाबा साहब की तस्वीर पर के माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर उप चेयरमैन बलवंत सिंह टपूकड़ा पार्षद धीरज कुमार, टपूकड़ा बबलू सरपंच नखनोल, सुभाष फौजी खतौनी, दिनेश लवेदार गांव वासी चंद्रग्राम पिंजू राम रघुवर थावर सिंह बालकिशन प्रकाश जगदीश राजेश मदनलाल रविंद्र मोहित मनीष अजय डॉक्टर बीरबल दया किशन सहित एडवोकेट राहुल गौतम के नेतृत्व में सम्भल उत्तर प्रदेश की टीम भी उपस्थित रही।




