मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में रहीमाबाद क्षेत्र के विद्यालय एवं अनंत संस्थानों में 26 जनवरी का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया ,यहीं पर क्षेत्र के विद्यालय आर,एस, हायर सेकेंडरी स्कूल मुंशी खेड़ा
एवं विवेक -प्रताप जूनियर हाई स्कूल मुंशी खेड़ा रहीमाबाद में गणतंत्र दिवस के पर्व को छोटे-छोटे बच्चे बालक -बालिकाओं ने बड़ी ही उत्सुकता एवं प्रतिभा के साथ भाग लिया रंगारंग कार्यक्रम बालक एवं बालिकाओं द्वारा किया गया।
क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के प्रबंधक एवं संरक्षक ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व उन्होंने बताया कि हमारे देश की एकता और ताकत हमेशा बनी रहे प्यार ,सम्मान और शांति से भरे एक सुंदर राष्ट्र का निर्माण हो, विद्यालय में उपस्थित सभी गणमानियों व आए हुए अभिभावकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीमाबाद थाना प्रभारी अनुभव सिंह तथा शैलेंद्र सिंह यादव एवं उनकी टीम का स्वागत प्रबंधक प्रताप सिंह यादव व संरक्षक विवेक सिंह यादव ने किया।
थाना प्रभारी ने बालक बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा दी और बताया सभी बच्चे ऐसे ही उच्च शिक्षा प्राप्त करें और अपने भावी जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करें विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापकों ने मिलकर सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं जलपान कराकर विदा किया इसी के साथ मंच पर अध्यक्षता करते हुए अनुराग अवस्थी ने भारत माता की जय घोष करते हुए कार्यक्रम का समापन कराया सभी बच्चों ने भारत माता की जय वंदे मातरम सभी महापुरुषों को याद करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।




